रिलेशनशिप पर उनके प्रशंसकों की पैनी नज़रे रहती थी। यह बात 1997 की है। उस समय सलमान खान जुड़वा, करण अर्जुन और हम आपके है कौन जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। वहीं ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सलमान खान ने ऐश को करियर बनाने में मदद की थी। सलमान खान के कहने पर ही संजय लीला भंसाली ने हम दिल दे चुके सनम में ऐश को कास्ट किया था।
ऐश्वर्या से पहले सलमान खान पाकिस्तानी कलाकार सोमा अली के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन ऐश से मिलने के बाद उन्हें कोई लड़की पसन्द नहीं आई। सोमा अली से भी उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। ऐश भी सलमान खान के प्यार में पागल थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी। लेकिन ऐश के माता-पिता को उनका सलमान खान से मिलना पसन्द नहीं था। वह ऐश को सलमान खान से दूर रहने की सलाह देते थे। माता-पिता के तानों से परेशान होकर ऐश ने अपना घर छोड़ दिया था। वह मुंबई के लोखंडवाला में एक फ्लैट में रहने लगी थी।
कहा जाता है कि उस समय सलमान और ऐश, एक दूसरे को इतना पसन्द करते थे कि वह शादी करने के लिए भी राज़ी हो गए थे। लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2002 में उनके बीच ब्रेकअप हो गया। ऐश ने सलमान खान पर गलत व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था। उसके बाद से ही दोनों के बीच में अनबन बरकरार है। 2007 में ऐश ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी और अब वह अपने व्यवाहित जीवन से बेहद खुश है। ऐश के बाद सलमान खान की कभी कैटरीना तो कभी लुलिया के साथ रिलेशनशिप की खबरें आती रही है। लेकिन लगता है उन्हें अभी तक परफेक्ट मैच पार्टनर नहीं मिल पाया है।