संजय दत्त के अलावा इस क्रिकेटर की भी दीवानी थी माधुरी दीक्षित

Sanjay Dutt and Madhuri Dixit

1990 के दशक से लेकर माधुरी दीक्षित के फैंस की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। एक समय था जब लोग माधुरी के नृत्य के दीवाने हुआ करते थे। उनकी गिनती बॉलीवुड की बेस्ट डान्सर्स में हुआ करती थी। माधुरी की उम्र 50 साल से ऊपर हो गई है लेकिन उनकी सुंदरता आज भी ज्यों की त्यों बरकरार है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत से ही लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के बहुत इच्छुक रहते है। कुछ ऐसा ही माधुरी दीक्षित के साथ भी हुआ था।

माधुरी दीक्षित के करियर की शुरुआत में ही उनकी और संजय दत्त के बीच रिलेशनशिप की खबरें चारों ओर फैल गई थी। दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। संजय और माधुरी ने साथ 9 फिल्मों में काम किया है जिसमें साजन और खलनायक जैसी फिल्में शामिल है। लेकिन 1993 में संजय दत्त के अरेस्ट होने के बाद दोनों की रिलेशनशिप खत्म हो गई। बहुत कम लोग जानते है कि संजय दत्त के अलावा एक क्रिकेट स्टार पर भी माधुरी दीक्षित का हुआ करता था। इसकी जानकारी खुद माधुरी दीक्षित ने दी थी।

Madhuri Dixit and Sunil Gavaskar

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर उन्हें बेहद अच्छे लगते थे। वह उनके प्यार में पागल थी। हालांकि ये बात खुद सुनील गावस्कार भी नहीं जानते थे कि माधुरी दीक्षित उन्हें इतना पसन्द करती है। गावस्कर उम्र में माधुरी से 18 साल बड़े है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में अपना अमुल्य योगदान दिया है। 1999 में माधुरी ने श्रीराम माधवन नेने से शादी कर ली थी और अब उनके दो बच्चे भी है। शादी के बाद कुछ साल माधुरी अमेरीका में ही रही। फिलहाल वह इंडिया वापस लौट आई है और कुछ रिएलिटी शोज़ में जज की भूमिका निभा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.