अक्षय कुमार की तरह रहना है फिट तो अपनाएं ये 8 टिप्स

8 Tips to get fit like Akshay Kumar

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर माने जाते है। अक्षय की उम्र 50 साल से ऊपर हो चुकी है लेकिन अब भी अपनी फिल्मों में वह सभी एक्शन सीन्स खुद ही करते है। अक्षय मार्शल आर्ट्स में भी चैंपियन रह चुके है। समय समय पर वह लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देने के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन करते रहते है। आजकल के लाखों युवा खुद को फिट रखने के लिए अक्षय को फोलो करने की कोशिश करते तो है लेकिन उनके फिट रहने के राज़ का पता नहीं लगा पाते। आज हम आपको बताएंगे अक्षय कुमार के फिट रहने के 8 टिप्स जिन्हें अपनाकर आप भी खुद को फिट रख पाएंगे:

  1. अक्षय कुमार टाइम के बहुत ही पाबन्द माने जाते है। अक्षय हमेशा रात को दस बजे तक सो जाते है और सुबह 4 से 5 बजे तक उठ जाते है। इसी कारण वह नाइट शूट्स भी बहुत कम ही करते है।
  2. सुबह जल्दी उठकर अक्षय कई किलोमीटर की दौड़ लगाते है। इसके अलावा योग और एक्सरसाइज़ भी करते है। साथ ही वह अपने मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस भी करते है।
  3. कई बार अक्षय थोड़ा चेंज लाने के लिए एक्सरसाइज़ नहीं करते है। इसका यह मतलब नहीं कि वह आराम करते है। बल्कि वह फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स खेलकर खुद को फिट रखते है।
  4. अक्षय कुमार अपनी डाइट को लेकर भी काफी सतर्क रहते है। वह जंक फूड और बाहर के खाने का परहेज ही करते है। अक्षय घर के हेल्थी खाने को ही सबसे ज्यादा पसन्द करते है।
  5. अक्षय कई बार इंटरव्यूज़ में बता चुके है कि सोने से दो से तीन घंटे पहले तक भोजन कर लेना चाहिए। जैन धर्म के सुर्यास्त से पहले खाने के सिद्धांत को अक्षय फोलो करते है और शाम 7 बजे तक डिनर कर लेते है।
  6. शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसी चीज़ो से अक्षय हमेशा दूर ही रहते है। वह दूसरों को भी नशे से दूर रहने की सलाह देते है। अक्षय सादा जीवन उच्च विचार की नीति पर विश्वास रखते है।
  7. बॉलीवुड में होने वाली लेट नाइट पार्टीज़ में अक्षय को बहुत कम ही देखा जाता है। अन्य स्टार्स से विपरीत अक्षय इस तरह की पार्टियों में जाना ज्यादा पसन्द करते है।
  8. बॉडी बिल्डिंग या मसल्स बनाने के लिए अक्षय कभी भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स या वेट गेनर का इस्तेमाल नहीं करते है। वह जिम में कसरत करके ही अपना वेट कम या ज्यादा करते है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.