सलमान से लेकर विवेक ओबेरॉय तक इन फिल्मी सितारों के घर होती हो बप्पा की स्थापना

ganesh akshay kumar

दस दिनों तक चलने वाला गणेश महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में लालबाग के राजा का विशेष महत्व है। गणेश उत्सव के दौरान लोग बड़ी दूर-दूर से यहां दर्शन करने आते है। आम आदमी से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी गणेश उत्सव का आन्नद उठाते है। मुकेश अंबानी गणेश चतुर्थी पर हर साल शानदार पार्टी का आयोजन करते है, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों से लेकर कई बड़े राजनेता भी शिरकत करते है। कुछ स्टार्स तो गणेश उत्सव के दौरान अपनी शूटिंग बीच में छोड़ गणपत्ति बप्पा की सेवा में लग जाते है। हाल ही में सलमान खान ने टाइगर जिंदा है मूवी से ब्रेक लिया है। आइये जानते है कि कौन-कौन से फिल्मी सितारों की गणपत्ति बप्पा पर अटूट श्रद्धा है और हर साल वह बप्पा को अपने घर बप्पा की स्थापना करते है:

सलमान खान
सलमान खान के घर कई सालों से गणपति बप्पा की स्थापना की जा रही है। सलमान का कहना है कि उनकी बहन अर्पिता के कहने पर हमने बप्पा को घर लाना शुरु किया था। सलमान खुद को बप्पा का स्पैशल भक्त कहते है। उनका मानना है कि पिछले कुछ सालों में उन पर जितनी भी मुश्किलें आई है, उनका सामना करने के लिए बप्पा ने उनको ताकत दी है।

सलमान से लेकर विवेक ओबेरॉय तक इन फिल्मी सितारों के घर होती हो बप्पा की स्थापनाऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन को बचपन से ही गणेश उत्सव का बहुत शौक रहा है। उनका कहना है कि बचपन में मैं दोस्तों के साथ गणपति बप्पा की सजावट देखने पूरा शहर घूमता था। मेरे बेटे को भी गणपति बप्पा पर अटूट श्रद्धा है। ऋतिक के घर डेढ़ दिन के लिए गणपति आते है। उनका कहना है कि गणपति के विसर्जन के समय उन्हें बहुत बुरा लगता है और मन ही मन सोचते है, ‘बप्पा अगले बरस तु जल्दी आ।

ganesh hrithik roshanमाधुरी दीक्षित
डॉक्टर नेने से शादी के बाद माधुरी दीक्षित कुछ साल अमेरीका में रही है। माधुरी का कहना है अमेरीका में वह गणेश उत्सव को सबसे ज्यादा मिस करती थी। मराठी होने के कारण उनके घर बचपन से ही गणेस उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।ऐसे में जब भी गणेश उत्सव आता था तो अमेरीका में वह बहुत उदास हो जाती थी। आखिरकार बप्पा ने मेरी सुन ही ली और मैं पहले की तरह अब हर साल गणेश उत्सव सेलीब्रेट करती हूं।

ganesh madhuri dixitदीपिका पादूकोण
मुंबई में अकेले रहने के कारण दीपिका घर पर गणपति बप्पा की स्थापना तो नहीं कर पाती, लेकिन अपने दोस्तों के घर उत्सव मनाने जरुर जाती है। दीपिका खुद को बप्पा की बेटी मानती है। उनका कहना है कि बप्पा उनकी सारी समस्याएं हमेशा दूर करते है। दीपिका को जब भी कोई टेंशन होती है तो वह सिद्धी विनायक मंदिर जरुर जाती है। इसके अलावा अपनी फिल्म की रिलीज से पहले भी वह बप्पा का आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलती।

ganesh deepika padukoneशिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का कहना है कि मेरे घर पर हर साल गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हुई थी कि मेरे ससुराल में भी गणपति बप्पा की हर साल स्थापना की जाती है। शिल्पा का कहना है कि उनके पति राज कुंद्रा की तरह ही उनके बेटे की भी गणपति बप्पा पर अपार श्रद्धा है। वह चाहती है कि यह परंपरा इसी तरह चलती रहे।

ganesh shilpa shettyरणबीर कपूर
रणबीर कपूर हर साल अपने पूरे खानदान के साथ गणपति बप्पा को अपने घर स्थापित करते है। रणबीर का मानना है कि साल में यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन पूरा कपूर खानदान एक साथ मिलकर बप्पा का आशीर्वाद लेता है। हम सभी कजिन्स साथ मिलकर खुब धमाल करते है। रणबीर के पिता और चाचा यानी ऋषि कपूर और राजीव कपूर अपने स्टूडियो में भी बप्पा की स्थापना करते है।

ganesh ranbir kapoorअक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी हर साल अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना करते है। मुंबई की गलियों में बप्पा के जयकारें और पूरे शहर में गणपति उत्सव की रौनक अक्षय को बेहद पसन्द है। उनका कहना है कि वह आज जो कुछ भी है बप्पा के कारण ही है। उन्होंने कभी बप्पा से कुछ नहीं मांगा। बप्पा ने बिना मांगे ही उनकी सारी इच्छाएं पूरी की है।

ganesh akshay kumarवरुण धवन
वरुण धवन भी खुद को सलमान खान की तरह ही बप्पा का स्पैशल भक्त कहते है। उनका कहना है कि अपनी हर फिल्म की शुरुआत वह बप्पा के आशीर्वाद से ही करते है, इसलिए अभी तक उनकी सारी फिल्में हिट रही है। जल्द ही रिलीज होने वाली वरुण और सलमान की फिल्म जुड़वा 2 के प्रमोशन की शुरुआत भी वह गणेश उत्सव से ही कर रहे है। फिल्म की शुरुआत में गणपति बप्पा पर एक गाना भी फिल्माया गया है।

ganesh varun dhawanश्रद्धा कपूर
बचपन से ही श्रद्धा कपूर अपनी मोसी के घर जाकर गणपति उत्सव को सेलीब्रेट करती आई है। श्रद्धा का कहना है कि गणपति को चढ़ाया जाने वाला मोदक उन्हें बेहद ही पसन्द है। वह मोदक खाने के लिए कुछ भी कर सकती है। श्रद्धा के घर डेढ़ दिन के लिए गणपति की स्थापना की जाती है और गणपति विसर्जन के बाद उनका पूरा परिवार खुब हर्षोल्लास के साथ नाच-गाना करते है।

ganesh shraddha kapoorगोविंदा
बॉलीवुड में चीची के नाम से मशहूर गोविंदा के घर भी हर साल गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। गोविंदा बचपन से ही गणेश उत्सव के दौरान मंच पर डांस करते रहे है। उनका कहना है कि वह माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करते थे, जो लोगों को बहुत पसन्द आता था। आज उनके पास नाम, सम्मान पैसा, प्यार, मोहब्बत जो भी है, सब कुछ बप्पा की ही देन है।

ganesh govindaविवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय के घर बचपन से गणपति की स्थापना नहीं होती थी। विवेक के कहने पर ही उनके पिता जी ने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना शुरु की। विवेक का कहना है कि बप्पा के आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। गणेश उत्सव के दौरान उनका घर से बाहर जाने का मन ही नहीं करता। सभी रिश्तेदार और दोस्त हमारे घर बप्पा के दर्शन के लिए आते है। पूरे साल गणेश उत्सव का वह बेसब्री से इंतजार करते है।

ganesh vivek oberoi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.