हॉलीवुड फिल्मों का रुख कर चुकी अभिनेत्री दीपिका पादूकोण और प्रियंका चोपड़ा को काफी समय से एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन सुत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतिस्पर्धा में दीपिका, प्रियंका पर भारी पड़ती नज़र आ रही है। शाहरुख खान की प्रसिद्ध डॉन फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म डॉन 3 में दीपिका प्रियंका को रिप्लेस कर सकती है। आपको बता दे कि 2006 में आई फिल्म डॉन और 2011 में आई डॉन 2 दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इन दोनों फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान के अपोज़िट लीड रोल प्ले किया था।
खबरों के मुताबिक डॉन 2 में शाहरुख और प्रियंका के बीच बढ़ती नज़दीकियों के कारण गौरी और शाहरुख के रिश्तों में दरार आने लगी थी। मीडिया में शाहरुख और प्रियंका के बीच अफेयर की खबरें भी आने लगी थी। इसके अलावा शूटिंग के दौरान शाहरुख प्रियंका को जंगली बिल्ली के नाम से बुलाते थे। इन्हीं सब को देखते हुए शाहरुख ने गौरी से वादा किया था कि वह फिर कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त चर रही है। इसके अलावा उन्होंने दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करे हुए है, जिस कारण वह डॉन 3 का हिस्सा नहीं बन पाएगी।
प्रियंका के फिल्म में ना होने से यकीनन फैंस को एक झटका जरुर लगा था। लेकिन दीपिका का नाम सुनने के बाद फैंस के चेहरे पर फिर से खुशी लौट आई है। शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम से ही दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में नज़र आई थी और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्ममेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन खबरों की माने तो अगले साल के अंत तक फरहान अख्तर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर देंगे।
आपकी इस खबर पर क्या राय है? अपने विचार कमेंट बॉक्स में शेयर करना न भूलें।