धोनी की एक्स गर्लफ्रैंड फिल्म जूली 2 से कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू, दिखेंगी हॉट अंदाज़ में

M S Dhoni's ex gf Rai Laxmi to debut in Julie 2

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को उनकी मैच जिताऊ बल्लेबाजी के अलावा उनके शांत स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को सीरीज जीताने में अहम भूमिका निभाई है। 2007 में टीम इंडिया को आईसीसी टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में जीत दिलाने के बाद से ही धोनी एक स्टार क्रिकेटर बन गए थे। जिसके बाद से धोनी के हर कदम पर मीडिया की पैनी नजर रहने लगी थी।

2016 में आई धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: एक अनटोल्ड स्टोरी’ दर्शको को बेहद पसन्द आई थी। फिल्म में उनके क्रिकेट करियर के अलावा उनकी लव लाइफ को भी काफी अच्छे से दर्शाया गया है। यह फिल्म आने के बाद सभी को प्रियंका झा और साक्षी रावत के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था। बहुत कम लोग जानते है कि धोनी साक्षी और प्रियंका के अलावा एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस को भी डेट कर चुके है। हालांकि धोनी ने अपने इस रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है।

Raai Laxmi
Raai Laxmi

2008 में धोनी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के बीच रिलेशनशिप की खबरे आई थी। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। राय लक्ष्मी 50 से भी ज्यादा साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने तमिल, तेलेगु, मलयालम के अलावा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। वह दो बार मिस कर्नाटका का अवॉर्ड भी जीत चुकी है। जल्द ही फिल्म जूली 2 से राय लक्ष्मी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।

29 अगस्त को फिल्म का टीज़र लॉन्च किया गया, जो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। ट्रेलर में राय लक्ष्मी को बेहद ही बोल्ड और हॉट दिखाया गया है। इससे साफ जाहिर है कि फिल्म में बोल्ड सीन्स की भरमार होगी। जूली 2, 2004 में आई फिल्म जूली का ही सीक्वल है। यहाँ देखें फिल्म का हॉट टीज़र:

राय लक्ष्मी ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी के साथ रिश्ते को वह भूल चुकी है। उन्हें पसन्द नहीं कि कोई बार-बार उनके अतीत के बारे में बात करें। लक्ष्मी ने आगे बताया कि, उन्हें डर था कि धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म में उनके रिलेशनशिप के बारे में ना दिखाया जाए। वह नहीं चाहती की आगे चलकर उनके बच्चों को इस बारे में कुछ भी पता चलें। बहरहाल, धोनी के बाद राय लक्ष्मी चार अन्य लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.