इस दीवाली बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल अगेन में घमासान देखने को मिलेगा। दोनों फिल्मों के बीच क्लैश को साल 2017 का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर के साथ दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। इसके अलावा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमान फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म गोलमाल अगेन में अजय देगवन की पूरी टीम एक बार फिर आपको हसी के ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर देगी।
इन दोनों फिल्मों के अलावा इस दीवाली बॉक्स ऑफिस पर टॉलीवुड की फिल्म मेर्सल भी बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म एक थ्रीलर सस्पेंस फिल्म होगी। फिल्म में साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार विजय मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। दक्षिण भारत में विजय की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करती है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय ट्रिपल रोल में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी मर्डर, किडनैपिंग और उसकी इंवेस्टिगेशन पर आधारित है।
[sc name=”amp columbia 2″]
फिल्म में विजय के अलावा सामन्था, काजल अग्रवाल और एस.जे. सूर्या भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की खास बात है कि एआर रहमान, श्रेया घोषाल और कैलाश खेर जैसे सिंगर्स ने फिल्म में संगीत दिया है। सुपरस्टार विजय का नाम होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अच्छा प्रदर्शन तो तय माना जा रहा है। फिल्म मेर्सल से सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन के कारोबार पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। मेर्सल को साउथ सिनेमा में अच्छी स्कीन्स मिली है। ऐसे में जो मुकाबला सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन के बीच माना जा रहा था, वह अब त्रिकोणीय हो गया है।
[sc name=”columbia below content”]