अक्षय कुमार की इन फिल्मों का नाम भी नहीं सुना होगा आपने, बॉक्स ऑफिस पर रहीं थी सुपर फ्लॉप

Khiladi Akshay Kumar

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। करियर की शुरुआत में अक्षय को भले ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन आज उनकी सभी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते है। पिछले 2 साल में आई रुस्तम, एयरलिफ्ट और टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के बाद अक्षय को एक देशभक्त अभिनेता के रुप में देखा जाने लगा है। अपने करियर में इतनी हिट फिल्में देने वाले अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप भी रही है। आइये जान लेते है अक्षय की ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस गई थी:

सौगंध

1991 में आई इस फिल्म से अक्षय ने बॉलीवुड ने डेब्यू किया था। राज सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 5 करोड़ था। 1.4 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

saugandh movie akshay kumar
saugandh movie akshay kumar

दिल की बाज़ी

1993 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई करने में भी नाकाम साबित हुई थी। फिल्म में अक्षय के अपोज़िट आयशा झुलका लीड रोल में नज़र आई थी। अक्षय के बड़े फैंस को भी उनकी इस फिल्म का नाम याद नहीं होगा।

dil ki baaji
dil ki baaji

सैनिक

साल 1993 में अक्षय के लिए एक खराब साल रहा था। इसी साल आई उनकी फिल्म सैनिक भी बड़े पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अक्षय कुमार के अलावा रोनित रॉय और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारों के नाम जुड़े होने के बावजूद फिल्म को मुंह की मार झेलनी पड़ी थी।

sainik movie akshay kumar
sainik movie akshay kumar

जख्मी दिल

राजू सुब्रमणयम के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1994 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन अक्षय और अश्विनी के बीच केमिस्ट्री दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।

zakhmi dil movie akshay kumar
zakhmi dil movie akshay kumar

इक्के पे इक्का

1994 में आई इस फिल्म का निर्देशन राज सिप्पी ने किया था। फिल्म में अक्षय के अपोज़िट शांति प्रिया और चांदनी लीड रोल में नज़र आई थी। शायद ही किसी को याद होगा की इस फ्लॉप फिल्म में अक्षय ही लीड रोल में थे।

ikke pe ikka
ikke pe ikka

नजर के सामने

मर्डर मिस्ट्री पर आधारित यह फिल्म 1994 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गई थी। फिल्म में अक्षय और फरहीन मोहम्मद लीड रोल में नज़र आए थे। इस डिजास्टर फिल्म का निर्देशन जगदीश शर्मा ने किया था।

nazar ke saamne
nazar ke saamne

पांडव

राज सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शक नहीं मिले। फिल्म में अक्षय के अपोज़िट नंदिनी लीड रोल में नज़र आई थी।

paandav movie akshay kumar
paandav movie akshay kumar

हत्या

खिलाड़ी सीरीज़ के जबरदस्त हिट के बाद अक्षय को कई एक्शन फिल्मों के ऑफर्स आने शुरु हो गए थे। लेकिन 2004 में आई यह एक्शन फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। कादर कश्मीरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।

Hatya movie akshay kumar
Hatya movie akshay kumar

मेरी बीवी का जवाब नहीं

यह फिल्म एक तमिल फिल्म की रिमेक फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग 1994 में पूरी हो गई थी, लेकिन बड़े पर्दे पर फिल्म को 2004 में रिलीज़ किया गया था। अक्षय कुमार और श्रीदेवी स्टारर इस फ्लॉप फिल्म को एस.एम.इकबार ने डायरेक्ट किया था।

Meri biwi ka jawab nahi
Meri biwi ka jawab nahi

8*10 तस्वीर

2009 में आई यह फिल्म अक्षय के करियर की आखिरी सबसे फ्लॉप रही थी। फिल्म में अक्षय के अपोज़िट आयशा टाकिया ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म को कनाडा और साउथ अफ्रीका के इलाकों में शूट किया गया था।

tasveer movie akshay kumar
tasveer movie akshay kumar

एक समय ऐसा भी था जब अक्षय हिट फिल्म को तरसते थे। अब वक़्त बदल गया है। आज अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना नामुनकिन सा लगता है। आपने इनमें से कितनी फ़िल्में देखी हैं। अपनी राय कमेंट बॉक्स में शेयर करें।

2 COMMENTS

  1. सभी फिल्मे देखे हैं । क्योकि मैं अक्षय सर का बहत बड़ा फेन हूँ और उनका सभी फिल्में देखता हूँ । फ़िलहाल मैं PADMAN की इंतजार में हूँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.