गुरुमीत राम रहीम सिंह: महंगी गाड़ियाँ, फैशनेबल कपड़े और रॉकस्टार अंदाज़, कुछ अलग है इस बाबा की बात

Everything you need to know about Gurumeet Ram Raheem Singh

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरु राम रहीम सिंह पर नाबालिक साध्वी से यौन शोषण का केस चल रहा है। इस केस में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट 25 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी। इस फैसले के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारी पुलिस बल के साथ 4000 से ज्यादा सेना के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। संत राम रहीम के के भक्त पूरे विश्व में मौजूद है, जिनकी संख्या 5 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। अकेले हरियाणा में ही उनके 25 लाख से अधिक समर्थक मौजूद है।

25 अगस्त को आने वाले फैसले के लिए डेढ़ लाख समर्थक पंचकूला में सीबीआई कोर्ट के सामने डेरा जमा कर बैठ गए हैं। दंगे होने की आशंका जताते हुए सभी भक्तो की अच्छे से चेकिंग की जा रही है। पेट्रोल, माचिस, चाकू जैसे सभी हथियारों को जप्त किया जा रहा है। 3 दिन तक हरियाणा पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज एवं दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। इंटरनेट सेवा को भी बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। सिरसा, पंचकूला की ओर जाने वाली बस सेवाएं भी रद्द कर दी गई है। सरकारी ने अपील की है कि कुछ दिन तक इन रास्तों का इस्तेमाल ना करें।

Everything you need to know about Gurumeet Ram Raheem Singh - Filmsइसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली की अनाज मंडी में फल एवं सब्जियों की किल्लत हो सकती है। हरियाणा और पंजाब से बड़ी मात्रा में दिल्ली में फल और सब्जियों की सप्लाई की जाती है। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आपको बता दें कि संत गुरमीत राम रहीम का हरियाणा और पंजाब के इलाकों में अच्छा दबदबा है। चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां राम रहीम से समर्थन की मांग करती दिखती है। राम रहीम के भारी संख्या में समर्थक मौजूद होने के कारण ही सभी पार्टियां उन्हें अपने साथ लाने का प्रयास करती है। फिलहाल सभी की निगाहें सीबीआई कोर्ट के आने वाले फैसले पर टिकी हुई है।

रेप के अलावा मर्डरला मामला भी चल रहा है
ये रेप केस 2002 का है जब डेरे की कुछ साध्वियों ने एक पत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने साथ हुए शोषण की शिकायत की थी। पंजाब हाई कोर्ट के कहने पर पंचकुला कोर्ट ने मामले किस जाँच सीबीआई को दे दी थी। अब आज इस केस में फैसला आना है। साध्वी से यौन शोषण के अलावा 400 साधुओं को नपुंसक बनाना और मर्डर जैसे आरोप भी राम रहीम पर लग चुकें है।

Everything you need to know about Gurumeet Ram Raheem Singh - Murder Caseलाइफस्टाइल है अलग
संत राम रहीम हमेशा से ही अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अन्य संतो के विपरीत वह फैशनेबल कपड़े पहनते हैं। उन्हें महंगी कारें और बाइकों को बहुत शौक है। अक्सर वह महंगी कार एवं बाइक चलाते देखे जाते है। इसके अलावा उन्होंने तीन फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में उन्होंने डांस एवं एक्शन सीन्स भी खुद ही किए हैं।

ना केवल राजनीति में बल्कि बॉलीवुड तक संत राम रहीम की अच्छी पकड़ है। समय-समय पर कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां उनसे मिलने आती रहती है। शिल्पा शेट्टी, राखी सावंत और सनी लियोनी के साथ में वह अपनी फोटो शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और रितिक रोशन भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं।

Everything you need to know about Gurumeet Ram Raheem Singh - Familyसंत गुरमीत राम रहीम का परिवार
संत गुरमीत राम रहीम ने 1980 में डेरा सच्चा सौदा की कमान संभाली थी। राम रहीम के तीन बेटियां और एक बेटा है। हालांकि एक बेटी उन्होंने गोद ली हुई है। राजस्थान के गंगानगर के मोडिया गांव से ताल्लुक रखने वाले गुरमीत सिंह ने 1990 में एक सत्संग के दौरान सन्यास ले लिया था। संन्यास के बाद उनका नाम गुरमीत सिंह से बदलकर संत गुरमीत राम रहीम सिंह कर दिया गया था। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में उनके आश्रम एवं अनुयायी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.