‘बाहुबली 2’ को पछाड़ अॉस्कर तक पहुंची राजकुमार राव की ‘न्यूटन’

Newton beats Bahubali 2 to become India's official entry for Oscars 2018

इस हफ्ते रिलीज़ हो रही राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन के लिए एक अच्छी खबर है। अगले साल मार्च मे होने वाले ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की ओर से फिल्म न्यूटन सिलेक्ट किया गया है। यह जानकारी खुद राजकुमार राव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। डायरेक्टर अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटीक्स से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में सरकार सेवाओं और चुनाव जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल और रघुवीर यादव भी मुख्य भूमिका में होते है।

‘न्यूटन’ की जीत की सबसे खास बात ये है कि ऑस्कर तक पहुंचने के लिए इसने ‘बाहुबली 2’ जैसी दिग्गज फिल्म को पछाड़ा है। एक जूरी मेंबर ने बताया कि ‘हमारे पास 26 एंट्रीज थीं। 12 हिंदी, 5 मराठी, 5 तेलुगु से फिल्में थी और बाकि दूसरी भाषाओं की। ‘बाहुबली 2’ को तेलुगु भाषा में भेजा गया था। हमने सभी फिल्मों को 16 तारीख तक देखा और फिर ये फैसला लिया। सभी मेंबर्स ‘न्यूटन’ के पक्ष में थे।

फिल्म में राजकुमार राव एक सरकारी अधिकारी नुतन कुमार का किरदार निभा रहे है, जो अपने उसुलों के बेहद पक्के होते है। नुतन को अपना नाम पसन्द नहीं आता इसलिए वह अपना नाम बदलकर न्यूटन रख लेते है। फिल्म की कहानी में न्यूटन को छत्तीगढ़ में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। छत्तीसगढ़ का इलाका सबसे ज्यादा नक्सली प्रभावित इलाका माना जाता है, ऐसे में न्यूटन के लिए वहां शांत तरीके से चुनाव सम्पन्न कराना काफी मुश्किल साबित होता है। एक सरकारी अधिकारी की भूमिका में राजुकमार राव ने जबरदस्त एक्टिंग की है।

[sc name=”amp columbia”]

राजकुमार राव को क्लासिक फिल्मों का कलाकार माना जाने लगा है। फिल्म न्यूटन के ऑस्कर में सिलेक्ट होने की अधिकारिक घोषणा के बाद न्यूटन ने मीडिया के सामने भी अपनी खुशी जाहिर की है। न्यूटन ने कहा, “फिल्म की कहानी में काफी सच्चाई है। हमें इस फिल्म के लिए सभी से अच्छा फीडबैक मिल रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के लिए हम पूरी मेहनत करेंगे।” वहीं फिल्म के निर्देशक असुल मसुरकर ने पीटीआई से कहा,“ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए फिल्म के चुने जाने से हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है।आज रिलीज़ हो रही फिल्म ने हमारी खुशी दोगुनीकर दी है। उम्मीद है कि सिनेमाघरों में फिल्म को अब ज्यादा दर्शक मिलेंगे।”

देश-विदेश के कई फिल्म फेस्टिवल में फिल्म न्यूटन ने जमकर तारीफे बटौरी है। दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म मात्र 8 करोड़ के बजट में बनी है। इस तरह की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है। लेकिन समाज में बदलाव लाने में ये फिल्में काफी असरदार साबित होती है। इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में राजुकमार राव की डिमांड बढ़ने की काफी उम्मीदें है। ऑस्कर के लिए फिल्म का सिलेक्ट होना अपने आप में गौरव की बात है। देखना मजेदार होगा कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

[sc name=”columbia below content”]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.