भारत की मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड 2017, ये ख़िताब हासिल करने वाली भारत की छठवीं महिला

manushi chhillar won miss world 2017
manushi chhillar

मानुषी छिल्लर ने भारत का नाम पुरे विश्व में रोशन कर दिया है। 21 वर्षीय मानुषी ने मिस वर्ल्ड 2017 वर्ल्ड 2017 का ख़िताब जीत लिया है। हरियाणा की मानुषी ने 108 प्रतियोगियों को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। भारत की तरफ से ये उपलब्धि हासिल करने वाली मानुषी छठवीं महिला हैं। 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने ये ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद कोई भी भारतीय युवती ये खिताब हासिल नहीं कर सकी थी।

मिस वर्ल्ड 2017 का फिनाले चाइना के सान्या शहर में हुआ। दुनिया के अलग-अलग देशों की 108 सुंदरियों को पछाड़ते हुए मानुषी ये खिताब अपने नाम किया है। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले ने नई मिस वर्ल्ड मानुषी को ताज पहनाया। मिस वर्ल्ड बनने से पहले हरियाणा की मानुषी ने 2017 में मिस इंडिया का ख़िताब जीता था।

अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए मानुषी ने कहा कि, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है”। अपनी इस उपलब्धि पर मानुषी ने अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंशकों का शुक्रिया अदा किया।

मानुषी से पहले केवल 5 सुंदरियाँ, रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा (2000) ही ये खिताब जीत चुकी हैं। सच में ये भारत और भारत के लोगों के लिए गौरवंगित करने वाला क्षण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.