शाहिद कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक, ये बॉलीवुड सितारे हैं धार्मिक गुरुओं के भक्त

diya mirza is a follower of Sr Sri Ravishankar

भारत को विभिन्नताओं में एकता वाला देश माना जाता है। यहां हर धर्म के लोग साथ मिलकर रहते है और एक दूसरे के धार्मिक उत्सव भी मानते है। मुंबई में गणपति उत्सव इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इस उत्सव में कोई हिन्दु-मुसलमान का भेदभाव नहीं करता। यहां तक की कई बॉलीवुड स्टार्स भी गणपति बप्पा के बड़े भक्त है। इसके अलावा भारत में लाखों धर्म गुरु है। इनके अनुयायीयों की संख्या भी करोड़ो में है। राम रहीम और आसाराम जैसे संतो का भंडाफोण होने के बावजूद लोगों की इनमें गहरी आस्था है। हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी धर्म गुरुओं के बड़े भक्त है। आइये जानते है बॉलीवुड में कौन-कौन से स्टार्स किन धार्मिक गुरुओं के भक्त है:

शाहिद कपूर- राधा स्वामी सत्संग ब्यास
शाहिद कपूर और उनका पूरा परिवार राधा स्वामी सत्संग व्यास के बड़े भक्त है। इतना ही नहीं शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी राधा स्वामी की भक्त है। शाहिद निरंतर राधा स्वामी के डेरे जाते रहते है। कहा जाता है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पहली बार सत्संग के दौरान ही मिले थे। यहीं पर उनकी शादी की बात शुरू हुई थी।

shahid kapoor follows Radha Swamiदिया मिर्ज़ा- श्री श्री रविशंकर
मिस एशिया पेसिफिक रह चुकी दिया मिर्ज़ा ने लगे रहो मुन्ना भाई, दस जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। दिया मिर्ज़ा, आध्यात्मिक धर्म गुरु श्री श्री रविशंकर का अनुसरण करती है। श्री श्री रविशंकर अपनी सुदर्शन क्रिया के लिए काफी लोकप्रिय है।

diya mirza is a follower of Sr Sri Ravishankarशिल्पा शेट्टी- श्री भगवान (वननेस यूनिवर्सिटी)
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने योग वीडियोज़ के लिए भी काफी प्रसिद्ध हुई है। शिल्पा शेट्टी चेन्नई स्थित वननेस यूनिवर्सिटी में आस्था रखती है। वहां के गुरु कालकी जी है। शिल्पा का कहना है कि वहां की हर चीज़ के पीछे वैज्ञानिक सिद्धांत है। इससे पहले शिल्पा शेट्टी श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिवींग को फोलो करती थी।

शाहिद कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक, ये बॉलीवुड सितारे हैं धार्मिक गुरुओं के भक्तऐश्वर्या राय बच्चन- सत्य साईं बाबा
मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऐ दिल है मुश्किल, देवदास और जोधा अकबर जैसी कई फिल्मों में दमदार रोल निभाएं है। ऐश्वर्या की भी धर्म में बहुत आस्था है। सत्य साईं बाबा को वह अपना गुरु मानती थी। सत्य साईं बाबा को साईं बाबा का पुनर्जन्म भी कहा जाता था। वर्ष 2011 में उनका स्वर्गवास हो गया था।

Aishwarya Rai and Sri Saiलारा दत्ता – श्री श्री रविशंकर
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का फिल्मी करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लारा दत्ता ने 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की थी। लारा दत्ता, श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिवींग को फोलो करती है। उनका कहना है कि यहीं से उन्होंने ज़िन्दगी जीने का ढंग सीखा है।

Lara Dutta and Sri Sri Ravi Shankarऋतिक रोशन श्री भगवान (वननेस यूनिवर्सिटी)
कृष, काबिल और कहो ना प्यार है जैसी कई हिटफिल्में देने वाले ऋतिक रोशन वननेस यूनिवर्सिटी के बड़े अनुयायी है। वह अक्सर चेन्नई स्थित वननेस टेम्पल जाते रहते है। ऋतिक ने अपने घर में भी वननेस टेम्पल बनवाया हुआ है। ऋतिक का कहना है कि कोई व्यक्ति किसी से छोटा-बड़ा नहीं होता। धरती का हर मनुष्य एक समान है।

hrithik roshan onness universityविनोद खन्ना – ओशो महाराज
मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना अक्सर अमेरीका में धर्मगुरु ओशो महाराज का आशीर्वाद लेने जाते रहते थे। विनोद ओशो महाराज के आश्रम में कई दिन रुकते थे। 1980 में विनोद ने रजनीशपुरम में सन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर स्वामी विनोद भारती रख लिया था।Vinod Khanna and Osho

दलेर महंदी, सुभाष घई – राधे मां
पंजाबी गानों के उस्ताद दलेर महंदी की राधे मां में अपार श्रद्धा है। वह राधे मां के सत्संगों में भी जाते रहते है। इसके अलावा निर्देशक सुभाष घई, एक्ट्रेस डॉली बिन्द्रा, भोजपूरी स्टार्स- मनोज तिवारी और रवि किशन भी राधे मां के बड़े भक्त है।

MANOJ TIWARI RADHE MAA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.