रियल लाइफ में बाहुबली प्रभास नहीं बल्कि इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है अनुष्का शेट्टी का दिल

Anushka Shetty has a huge crush on Rahul Dravid
Rahul Dravid and Anushka Shetty

भारतीय क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ता काफी पुराना रहा है। एक समय था जब भारत की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ पर करोड़ो लड़कियां अपनी जान न्यौछावर करने के लिए तैयार रहती थी। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 500 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 हजार से ज्यादा रन बनाए है। राहुल द्रविड़ अब 44 साल के हो गए है लेकिन उनकी पर्सनालिटी आज भी काफी दमदार है। आज भी कई लड़कियां राहुल द्रविड़ की बड़ी दीवानी है।

राहुल द्रविड़ है पहला प्यार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म बाहूबली 2 की लीड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने खुलकर अपने क्रश के बारे में बात की थी। अनुष्का से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा राहुल द्रविड़ उनके पसंदीदा क्रिकेटर है। जब से उन्होंने होश संभाला है तभी से राहुल पर उनका क्रश रहा है। अनुष्का ने यह भी कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब वह द्रविड़ के प्यार में पागल हो गई थी।

बाहूबली 2 में प्रभास के अपोज़िट आई थी नजर

फिल्म बाहुबली 2 में प्रभास के अपोज़िट नजर आने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। देवसेना के रोल में उन्हें केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी कामयाबी मिली थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इस फिल्म को भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दर्जा भी प्राप्त है। प्रभास और अनुष्का बाहुबली से पहले फिल्म बिल्ला और रिटर्न और रिबेल में भी साथ काम कर चुके है। ऐसी चर्चाएँ हैं कि प्रभास और अनुष्का डेट करे रहें हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

Prabhas and Anushka
Prabhas and Anushka

इस जन्म में नहीं मिल सकता पहला प्यार

बहरहाल इस जन्म में तो अनुष्का और राहुल एक नहीं हो सकते, क्योंकि राहुल 2003 में ही शादी के बंधन में बंध चुके है और उनके दो बच्चें भी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुष्का किसे अपना जीवन साथी चुनती हैं।

आपको प्रभास और अनुष्का की जोड़ी कैसी लगती है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में शेयर करें। बॉलीवुड की मसालेदार ख़बरों के लिए हमें फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.